मंगलवार को चीनी मिल उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने वार्ता के दौरान बताया कि आयकर विभाग की जांच की वजह से चीनी मिल के पांच दिन प्रभावित हुए हैं। इन दिनों में चीनी मिल की और से पैराई सत्र के मद्देनजर बहुत कुछ कार्य पूर्ण कर लिया जाता। जो जांच से प्रभावित हुए हैं। लेकिन फिर भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर कर प्रभावित हुए कार्य को पूरा कर रफ्तार देने के प्रयास किया है।
उन्होंने बताया कि चीनी मिल प्रबंधन ने 15 दिन पहले 6 नवंबर को चीनी मिल का सत्र चालू करना सुनिश्चित कर दिया था।किसान हित को देखते हुए 6 नवंबरको ही चीनी मिल का सत्र चालू होगा । उन्होंने बताया कि चीनी मिल की ओर से पिछले वर्षों की तरह से सुख समृद्धि के लिए मंगलवार से रामायण का अखंड पाठ शुरू कर दिया गया है। जो 6 नवंबर को संपन्न होगा।
पिछले 5 साल का रिकॉर्ड खंगाला
चीनी मिल के उपाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान आयकर विभाग की टीम ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड खंगाला। सभी रिकार्ड को अपने सिस्टम में अपलोड कर ले गई है।
किसान संगठनों ने जताई सहानुभूति
जांच के बाद आयकर विभाग की टीम वापस हो जाने पर विभिन्न किसान संगठनों ने उनसे संपर्क किया। सहानुभूति जताई। कहा कि आयकर विभाग की टीम ने जो जांच करने का समय रखा है। वह किसानों के लिए उपयुक्त नहीं है। क्योंकि इस समय किसानों का गेहूं और गन्ने की बुवाई का काम फैला रहता है। -सतीश शर्मा