फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टिड्डी दल से बचाव के लिए शुगर मिलें भी तैयार, किसानों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Mon, 29 Jun 2020 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टिड्डी दल पर प्रभावी कार्रवाई के लिए मेरठ जनपद की शुगर मिलों ने भी तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने पहले ही आपदा दल गठित कर रखे हैं। किसानों को भी अपने स्तर से टिड्डियों को भगाने के लिए कीटनाशक स्प्रे, ढोल-नगाड़े, डीजे, साइलेंसर निकले ट्रैक्टर आदि का इंतजाम रखने को कहा गया है।

विज्ञापन


टिड्डी दल की संभावित आमद को लेकर एनसीआर के किसानों और जिला प्रशासन में हलचल है। डीएम अनिल ढींगरा ने किसानों और कृषि रक्षा विभाग को अलर्ट रखा है। डीएम ने बताया कि टिड्डी दल के हरियाणा में फसल तबाह करने की सूचना है। ऐसे में सीमावर्ती जिले बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत में टिड्डी दल आने की आशंका है। जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। इससे बचाव के लिए जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा राहत दल का गठन किया जा चुका है। उप कृषि निदेशक ब्रजेश चंद्र ने बताया कि टिड्डी दल के आक्रमण की संभावना को देखते हुए सुरक्षात्मक सभी उपाय कर लिए गए हैं। किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9897953845 और 9454873434 जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पिता ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मां-बेटे पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


शुगर इंडस्ट्री करेगी किसानों की मदद
कृषि रक्षा विभाग के साथ गन्ना विभाग और उसकी शुगर मिलों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। दौराला शुगर मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) संजीव कुमार ने बताया कि मिल कर्मियों को किसानों की मदद के लिए लगाया गया है। मिल की तरफ से पावर स्प्रेयर तैयार रखे हैं। गन्ना किसानों की पूरी मदद की जाएगी। किनौनी शुगर मिल के यूनिट हेड केपी सिंह और नंगलामल मिल के महाप्रबंधक एलडी शर्मा ने बताया कि उन्होंने भी टिड्डी दल पर प्रभावी कार्रवाई के लिए तमाम संसाधन जुटाए हैं। किसानों को इससे बचाव के लिए सलाह दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें