परतापुर में भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी का चालान करने पर रात तक खूब बखेड़ा हुआ। पुलिस से हाथापाई की गई और इंस्पेक्टर सुशील कुमार पर बाद में सत्ता के दबाव में गाज गिरी। छह माह पहले घंटाघर पर भाजपा नेता ने पूर्व एसपी सिटी को उन्हीं के ऑफिस में धमकाया। इसकी वीडियो वायरल हुई थी।
निष्पक्ष होगी कार्रवाई
पूरे प्रकरण में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। एक मुकदमा दरोगा की तहरीर पर, दूसरे मामले में महिला ने भी होटल मालिक पर छेड़छाड़, ज्वैलरी और नकदी छीनने का आरोप लगाया था, वह भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए जांच बैठा दी गई है। वीडियो में जो अन्य आरोपी अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं उन पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
-अखिलेश कुमार, एसएसपी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/