फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईहा को सातवीं की किताब में पढ़ेंगे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ईहा को सातवीं की किताब में पढ़ेंगे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार निवासी ईहा दीक्षित ने नई उपलब्धि हासिल की है। ईहा के पर्यावरण प्रेम को सीबीएसई की कक्षा सात की पुस्तक का हिस्सा बनाया गया है। लगातार 162 सप्ताह से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटी आठ वर्षीय ईहा की इस उपलब्धि पर परिजनों ने खुशी जताई है।
सीबीएसई छात्रों के लिए अंगेजी विषय में एक पुस्तक कॉम्पेक्टा सीरीज का प्रकाशन किया जाता है। कक्षा सात की इसी पुस्तक में बतौर एसाइनमेंट ईहा दीक्षित के पर्यावरण कार्यों का उल्लेख किया गया है। पुस्तक के क्लासरूम एसाइनमेंट संख्या 6 में ईहा दीक्षित के पौधरोपण कार्यों की शुरुआत और चुनौतियों का वर्णन द लिटिल ग्रीन वॉरियर नाम से दिया गया है। दो पेज के इस अध्याय में ईहा के द्वारा पर्यावरण की दिशा में संचालित उनके ग्रीन ईहा स्माइल क्लब का भी वर्णन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईहा सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। ईहा के द्वारा पर्यावरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के कारण ही उनको सबसे कम उम्र में देश का सर्वोच्च बाल पुरस्कार प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार मिल चुका है। ईहा ने नवंबर 2019 में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात का भी प्रोमो किया था। इस किताब को मेरठ के कुछ स्कूलों ने अपने सिलेबस में शामिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें