फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : देवबंद कोतवाली में तैनात सिपाही ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या 

Thu, 24 Jun 2021 08:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

धीरज कुमार 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था और 19 जनवरी 2021 से देवबंद कोतवाली की भायला चौकी पर तैनात था। 
विज्ञापन
सिपाही धीरज कुमार की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार को देवबंद कोतवाली की भायला चौकी पर तैनात सिपाही धीरज कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही मामले की जांच पड़ताल की। हालांकि अभी सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिपाही धीरज कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव का रहने वाला था। धीरज कुमार 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था और 19 जनवरी 2021 से देवबंद कोतवाली की भायला चौकी पर तैनात था।  इन दिनों वह देवबंद के विवेक विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी और 5 साल की बेटी के साथ रह रहा था।

गुरुवार को सिपाही धीरज कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही ने आत्महत्या क्यों की है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आत्महत्या के कारण का पता किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं सिपाही की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन सहारनापुर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें