फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माइनर सब्जेक्ट में फेल छात्रों को मिलेगा बैक पेपर का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने लिया निर्णय, चल रही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में अपना माइनर बैक पेपर दे सकेंगे
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम के पुराने छात्र जो जून-2025 सत्र में द्वितीय या चतुर्थ सेमेस्टर के माइनर सब्जेक्ट में फेल हो गए थे, लेकिन माइनर कोर्स के विषम सेमेस्टर (पहला-तीसरा) में शिफ्ट होने की वजह से बैक पेपर नहीं दे सके थे, अब दिसंबर-2025 की चल रही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में ही अपना माइनर बैक पेपर दे सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ऐसे छात्रों को जून-2025 का पुराना प्रवेशपत्र दिखाकर दिसंबर की परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। इसके लिए कोई नया प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
छात्रों को सिर्फ उत्तर पुस्तिका के कवर पेज पर अपना मूल सेमेस्टर (दूसरा या चौथा) स्पष्ट रूप से लिखना होगा। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं 13 माइनर विषय कोड वाले छात्रों को मिलेगी, जो की इस प्रकार हैं। Q10001, Q10003, Q10004, Q10005, Q10006, Q10007, Q10008, Q10010, Q10012, Q10018, Q10029, Q10030, Q10034। इन कोड के अलावा किसी अन्य माइनर सब्जेक्ट में यह छूट लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि जून-2025 का प्रवेश पत्र दिखाने वाले ऐसे छात्रों को बिना किसी रोक-टोक के परीक्षा में बैठने दिया जाए। इन छात्रों के लिए अलग से उपस्थिति पत्रक विश्वविद्यालय पोर्टल पर जल्द ही अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा की तारीख और समय वही रहेंगे जो 7 नवंबर और 28 नवंबर को जारी एनईपी स्नातक परीक्षा कार्यक्रम में पहले से निर्धारित हैं। छात्र हित को देखते हुए कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और परीक्षा नियंत्रक की पहल पर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें