मेरठ। 71 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग शिविर का आयोजन शांतिनिकेतन विद्यापीठ में किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल उदय शंकर ठाकुर के निर्देशन में 3 जून तक चलेगा।
कैंप के सातवेंं दिन कैडेट्स को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए पीटी का अभ्यास कराया गया। छात्रों को मिलिट्री कम्युनिकेशन के बारे में बताया गया। सेना में संदेश भेजने, पाने और गुप्त रखने का सिस्टम है। कम्युनिकेशन के प्रकार रेडियो लाइन, रनर, विजुअल साउंड, सैटेलाइट आदि के संबंध में कैडेट्स को जानकारी दी गई।
मैप रीडिंग का बयान और पहचान बताई गई। सूबेदार मेजर राजेश कुमार, नायक सूबेदार जसवंत सिंह, सूबेदार पदम सुमा गुरु, लेफ्टिनेंट अमित चौधरी, लेफ्टिनेंट आदित्य केशव, फर्स्ट ऑफिसर मनोज गोयल, सेकंड ऑफिसर आरती सैनी, जीआईसी श्रुति, सीटीओ आयुषी त्यागी, सीटीओ मानसी आदि उपस्थित रहे।