मेरठ। क्लब 60 शिक्षासेतु मिशन की ओर से सोमवार को शास्त्रीनगर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं सरस्वती शिशु मंदिर में 75-75 एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्ड्स का निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान कुल 150 विद्यार्थियों को एआई की बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराने की पहल की गई।
शिक्षासेतु मिशन की संचालक रिची सूद ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी इन एआई कार्ड्स की सहायता से लगभग ढाई माह में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बेसिक उपयोग, महत्व, जोखिम तथा इससे जुड़े सात प्रमुख विषयों को सरलता से समझ सकेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी, कंप्यूटर शिक्षक सौरभ सिंह, देव शर्मा एवं रेनू सागर रहीं। संवाद