फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र-छात्राओं को दिया कृषि पद्धति की जानकारी दी

विज्ञापन
महालक्ष्मी डिग्री कालेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते छात्र छात्राएं। (स्त्रोत संस्
विज्ञापन
ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज एवं सेंटर फॉर एग्रीकल्चर एंड फार्मर डेवलपमेंट देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए पांच दिवसीय ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं कृषि औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि कॉलेज निदेशक डाॅ. मोहित यादव रहे। सेंटर फॉर एग्रीकल्चर एंड फार्मर डेवलपमेंट से पधारे सेंटर हेड अर्जुन कुमार, अवंतिका ठाकुर, प्रेमा, एवं अंकित कुमार ने छात्र-छात्राओं को जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, एजोला फार्मिंग, जैविक खाद निर्माण सहित आधुनिक एवं सतत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण को संवादात्मक एवं व्यावहारिक बनाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान भी किया।
मुख्य अतिथि कॉलेज निदेशक डॉ. मोहित यादव ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ते हैं। उन्हें कृषि क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों व संभावनाओं से परिचित कराते हैं।
विज्ञापन

सेंटर हेड अर्जुन कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को ग्रामीण कृषि परिवेश एवं कृषि उद्योगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान कर उन्हें व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण के आगामी दिनों में विभिन्न व्यावहारिक सत्र एवं क्षेत्रीय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें