मोदीपुरम। आईआईएफएसआर व सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को मवाना रोड स्थित महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज के कृषि के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने नई तकनीक व शोध की जानकारी ली।
चेयरमैन डॉ. प्रवीण मित्तल और निदेशक डॉ. मोहित यादव ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। वैज्ञानिक मो. शमीम ने विद्यार्थियों को मौसम केंद्र के उपकरणों विंड-विन, रेनगेज, हाइग्रोमीटर, एनीमोमीटर, बैरोमीटर, थर्मामीटर के महत्व और उपयोग की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. गोपाल, डॉ. विजेंद्र ने विद्यार्थियों को अनुसंधान पद्धतियों, उन्नत किस्मों के बीज और प्रयोगशालाओं में हो रहे शोध कार्यों से परिचित कराया। इस दौरान प्रवीण मित्तल, पवन शर्मा, संदीप कुमार, विनीत, विजय माहेश्वरी, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद