मेरठ। मेरठ कॉलेज में करिअर काउंसलिंग सेल की ओर से काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, साक्षात्कार में कौशल और उच्च शिक्षा के विभिन्न मार्गों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सत्र में शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तर सत्र में करिअर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञों ने सुझाव दिए। अंत में प्रो. संजय कुमार एवं प्रो. सुधीर कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संवाद