फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। सीएसएसएस पीजी कॉलेज माछरा में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का संदेश दिया गया। यात्रा का नेतृत्व प्रोफेसर संजय यादव ने किया। महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। यात्रा के दौरान छात्रों, कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के सचिव डॉ. अमित त्यागी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है।
प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का दायित्व केवल विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ उनमें राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं देशभक्ति की भावना का विकास करना भी है। इस मौके पर शिक्षक प्रो. सरोज कुमारी, प्रो. क्षमा गुप्ता, डॉ. अंजू त्यागी, डॉ. नीलम त्यागी, डॉ. नितिन त्यागी, डॉ. संदीप कुमार पटेल, डॉ. सचिन शांडिल्य, डॉ. चंदन कुमार राय, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. विमल, डॉ. विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें