फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दम

विज्ञापन
सरधना। तेज पब्लिक स्कूल खिर्वा जलालपुर में अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तेज पब्लिक स्कूल खिर्वा जलालपुर में अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं तेज पब्लिक स्कूल एवं पहलसन इंटरनेशनल स्कूल की टीमों के बीच हुईं। वाद-विवाद, खो-खो और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ विशिष्ट अतिथि चंदरवीर पहल, सुभाष चंद नलवा एवं स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अनुज त्यागी ने किया गया। प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। वॉलीबाल, खो-खो और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में तेज पब्लिक स्कूल की टीमें विजेता रहीं। तीन में से एक वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहलसन इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की। तेज पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आपसी तालमेल, सहयोग की भावना का विकास होता है। प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर सतेंद्र कुमार, मोहित, डॉ. अमित नागर, अभिषेक त्यागी, यशपाल जांगिड़, अनु शर्मा, सरिता, अंजू, कविता, रूबी, शालिनी, रेखा, रजनी, श्वेता मलिक, सपना, प्रीति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें