फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। रासना गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सेवा समाज की ओर से एसजेएजी परियोजना के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चित्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता के समापन पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में शिक्षक और संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें