फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निबंध प्रतियोगिता में अनिका और तनीषा रहे प्रथम

Thu, 22 Jan 2026 07:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर निबंध प्र
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शालिनी वर्मा ने किया। निबंध प्रतियोगिता में अनिका और तनीषा प्रथम स्थान पर रहे।
शीतल कुमारी और अलीशा मंसूरी ने द्वितीय स्थान व दिव्या रानी, आंचल रानी और पूर्णिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. सत्यपाल सिंह राणा और डॉ. आशीष पाठक का विशेष योगदान रहा। कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यशाला और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में किया गया। चीफ ट्रैफिक इंस्ट्रक्टर व नेशनल डिप्टी सेक्रेटरी मिशिका सोसायटी सुनील कुमार शर्मा ने एनसीसी कैडैट्स, छात्राओं और शिक्षकों को राहवीर योजना के बारे में बताया। साथ ही वाहन, सड़क और चालक की कमियों को भी बताते हुए सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैड कांस्टेबल बंटी सिंह ने हाथ के इशारे से सभी यातायात संकेत की जानकारी दी। आयोजन में प्रो. मोनिका चौधरी, डॉ. शालिनी सिंह और डॉ. मनीषा भूषण का योगदान रहा। आयोजन में 20 प्राध्यापकों और 35 कैडेट ने सहभागिता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें