फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुलबुल कैंप में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 03 Oct 2026 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में नए सत्र के तहत छात्राओं के लिए दो दिवसीय बुलबुल कैंप का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा तीन से पांच तक की छात्राओं के लिए दो दिवसीय बुलबुल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में छात्राओं ने विभिन्न अनुशासनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में छात्राओं के प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए निर्णायक समिति का गठन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रबंधक नीरज गुप्ता, मदन लाल बंसल, गौरव गुप्ता, अनुज बंसल, अरिंदम बंसल, आयुष गुप्ता और ज्योति शर्मा शामिल रहे। निर्णायकों ने छात्राओं की गतिविधियों का मूल्यांकन किया और उनके अनुशासन एवं प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन

कैंप के दौरान विभिन्न पैक्स के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैना पैक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीलकंठ पैक दूसरे और मोर पैक तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना मित्तल रस्तोगी और शिक्षिका रेनू गुप्ता समेत अन्य शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से छात्राओं में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित होती है। समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें