छात्र-छात्राओं को दी करियर काउंसिलिंग की जानकारी
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा एवं चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए संयुुक्त सेवायोजन सूचना, करियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
संयोजक विजय कुमार ने कृषि विभाग से संबंधित छात्र-छात्राओं को बागवानी के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सह संयोजक डॉ. नितिन कुमार ने कृषि के विभिन्न क्षेत्र में अवसरों के बारे में छात्र-छात्राओं को रूबरू कराया। करियर काउंसलर अंशुमान शर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपने सकारात्मक ऊर्जा का विकास, व्यक्तित्व, सफलता के सूत्र, बताकर उनका मनोबल बढ़ाया। महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव त्यागी ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा ने की। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विक्रमादित्य, डॉ. संदीप पटेल, डॉ. अभिषेक त्यागी, पुरूषोत्तम त्यागी, अनामिष त्यागी, अंकित कुमार, शिवेंद्र मिश्रा, धर्म सिंह, सचिन, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।