मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैंक आफ बड़ौदा की मवाना शाखा द्वारा कक्षा में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यह पुरस्कार तृतीय मासिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को दिया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक डीजे सिंह ने स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। विद्यालय अध्यक्ष सतीश रस्तोगी, प्रबंधक जेपी गोयल, प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने शाखा प्रबंधक का आभार जताया। यहां हरिओम, राजकुमार, सुमनपाल, संजीव सैनी, शिवम त्यागी, रीना रस्तोगी, ममता, अनुपमा शर्मा, ऊषा रानी, गार्गी शर्मा, ब्रह्म सिंह, राजकुमार यादव, रेखा शर्मा आदि का सहयोग रहा।