अमेरिका से आकर सम्मानित करने वाले दल में दिग्विजय के साथ सेवानिवृत्त इंजीनियर सुभाष गुप्ता व उनकी पत्नी हैं। मूलत: पिलखुवा के सुभाष गुप्ता 30 साल पहले टेक्सस में बस गए। नौकरी से रिटायर होने के बाद वहीं रहकर सेवा कार्य कर रहे हैं। मुकुल जैन भी इस समारोह में शामिल होकर आलिया को नकद राशि देकर सम्मानित करेंगे। श्रावस्ती के सांसद के आने की भी संभावना है। सभी लोग रविवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। सोमवार सुबह मेरठ आएंगे।
दसवीं की छात्रा है आलिया
सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली आलिया खान दसवीं की छात्रा है। इन दिनों बोर्ड की परीक्षा दे रही है। सोमवार को आलिया का पेपर नहीं है, इसलिए वह सम्मान समारोह में परिवार सहित शामिल होंगी। स्कूल प्रबंध समिति प्रमुख नरेश माहेश्वरी ने बताया हमारे लिए गर्व की बात कि विदेशी छात्रा आलिया का सम्मान कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/