माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंदन कुमार राय के निर्देशन में साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्राध्यापक एवं विशिष्ट वक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी भूमिका स्पष्ट करना तथा छात्रों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना रहा। इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह और उप निरीक्षक आलोक तिवारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सचिव डॉ. अमित त्यागी और प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की।