फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती विवि के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- कौशल विकास और नवाचार पर केंद्रीय अन्य कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में कौशल विकास के लिए कई शैक्षणिक और नवाचार केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के तहत इंजीनियरिंग के छात्रों ने एक प्रमुख मेकाट्रॉनिक्स कंपनी का औद्योगिक भ्रमण किया। विश्वविद्यालय स्तर पर एक आइडिया हैकाथॉन का आयोजन किया गया और विधि के छात्रों को डिजी शक्ति अभियान के तहत स्मार्टफोन वितरित किए गए।
विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के यांत्रिक, विद्युत, एयरोस्पेस और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखाओं के विद्यार्थियों ने गुरुग्राम स्थित पदमिनी वीएनए मेकाट्रॉनिक्स लिमिटेड संयंत्र का औद्योगिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं से परिचित होना था। कंपनी के विशेषज्ञों ने छात्रों को एक्चुएटर्स, ऑयल पंप, वैक्यूम पंप और विभिन्न नियंत्रण प्रणालियों जैसी तकनीकों की जानकारी दी। इस भ्रमण का समन्वय डॉ. संजीव कुमार ने किया। उनके साथ इंजीनियर सचिन कुमार और इंजीनियर गुरु सेवक केशरवानी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आइडिया हैकाथॉन का हुआ आयोजन
विश्वविद्यालय के आईआईसी (इंडियन इंट्रप्रेन्योरशिप सेल) के तत्वावधान में आंतरिक सुभारती आइडिया हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 38 टीमों ने अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. मनोज कपिल और उपप्राचार्य डॉ. श्रवण गर्ग ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। न्यायाधीश मंडल में डॉ. लुभान सिंह, डॉ. अमित किशोर और डॉ. निशा राणा शामिल रहे, जिन्होंने परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। इस हैकाथॉन में चयनित टीमें आगामी स्मार्ट आइडिया हैकाथॉन में भाग लेंगी।
विज्ञापन

वहीं, सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में बीएएलएलबी पंचम वर्ष के विद्यार्थियों को डिजी शक्ति अभियान के तहत स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में वैभव गोयल भारतीय और राजेश चंद्रा उपस्थित रहे। प्रो. वैभव गोयल ने स्मार्ट फोन का सदुपयोग कर तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें