फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में पीएम मोदी से अपने सवालों के जवाब पूछेंगे शामली के होनहार

Sat, 18 Jan 2020 01:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
खुशी गोयल, वंश गर्ग और मोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली के तीन छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी को पीएम मोदी से सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली की कक्षा 11 की छात्रा खुशी गोयल, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के कक्षा 11 के छात्र मोहित द्विवेदी और सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल झिंझाना के कक्षा नौ के छात्र वंश गर्ग मिलेंगे। वे उत्साहित तो हैं ही साथ ही मन में कई सवाल भी है। 23 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के शिरकत करने के बाद तीनों का चयन पीएम के कार्यक्रम के लिए हुआ है। अमर उजाला ने तीनों विद्यार्थियों से बातचीत की।

विज्ञापन


पूछूंगी, परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाएं : खुशी
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली की छात्रा खुशी गोयल का कहना है कि उन्होंने तो कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह पीएम से मिलने का मौका मिलेगा। मौका मिला तो वह पीएम से परीक्षा और रोजगार संबंधी सवाल पूछेंगी। सीए बनने की ख्वाहिश रखने वाली खुशी का कहना है कि उनके मन में परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए क्या और किस तरह से तैयारी करें, परीक्षा के दौरान तनाव को कैसे दूर भगाएं, पढ़ाई के बाद रोजगार के अवसर कैसे मिलेंगे, गरीब परिवार के बच्चे जो महंगी फीस नहीं दे सकते, वे अपनी पढ़ाई कैसे करें आदि कई सवाल है, जिनके बारे में वे पीएम से जानना चाहेंगी। खुशी के चयन पर मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी उनके पिता ट्रांसपोर्टर संदीप गोयल व मां प्रिया गोयल भी बहुत खुश है।

विज्ञापन

पीएम से परीक्षा में सफलता के टिप्स लूंगा : वंश
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल झिंझाना में कक्षा नौ के छात्र वंश गर्ग का कहना है कि वह पीएम मोदी की कार्यशैली और व्यस्त समय में जिस तरह से बच्चों के लिए जिस तरह से समय निकालते है, उससे वे बहुत प्रभावित है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की तमन्ना रखने वाले झिंझाना के मोहल्ला कपड़ियान निवासी वंश ने कहा कि जब कि अगर मौका मिलेगा तो वह पीएम से पूछेंगे अगर किसी छात्र के परीक्षा में कम अंक आते है या वह फेल हो जाता है तो माता-पिता को उसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, उसका उत्साह कैसे बढ़ाएंगे। इसके अलावा पूछेंगे कि परीक्षा में सफल होने के लिए क्या करें। गिफ्ट गैलरी व कंफेक्शनरी की दुकान करने वाले वंश के पिता विशाल गर्ग व मम्मी उमा भी बेटे के चयन होने पर खुश है।  

पीएम से जानेंगे आत्मविश्वास कैसे बढ़े : मोहित
शामली के मोहल्ला गुजरातियान निवासी सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के कक्षा 11 के छात्र मोहित द्विवेदी का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी बहुत अच्छे प्रवक्ता है। आईएएस बनने की इच्छा रखने वाले मोहित का कहना है कि उन्हें मौका मिला तो वे पीएम मोदी से यहीं जानना चाहेंगे कि वे साधारण परिवार के होने के बावजूद वे अच्छे प्रवक्ता कैसे बने, उनके अंदर इतना आत्मविश्वास कैसे आया। परीक्षा हो या पढ़ाई उसके लिए समय का सदुपयोग कैसे करें। इस तरह के सवाल उनके मन में है। मोहित के पिता चंचल द्विवेदी और मां संगीता भी बेटे के चयन पर बहुत खुश हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें