फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों ने दुग्ध उत्पाद बनने की प्रक्रिया को जाना

विज्ञापन
चौ. ​शिवनाथ सिंह शा​ण्डिल्य पीजी कालेज माछरा के छात्र छात्राएं गंगोल सिंह दुग्ध फार्म का भ्रमण 
विज्ञापन
बीएससी कृषि के छात्रों ने पराग डेयरी प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। सीएसएसएस पीजी कॉलेज माछरा के बीएससी कृषि के छात्रों ने आरएडब्ल्यूए और एआईए कोर्स के तहत शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत गगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड द्वारा संचालित पराग डेयरी प्लांट गगोल का शैक्षणिक भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान प्लांट के तकनीकी प्रबंधक सुधीर राठी ने छात्रों को दूध संग्रहण की प्रक्रिया, पाश्चुरीकरण, होमोजेनाइजेशन, पैकेजिंग यूनिट तथा शीत शृंखला (कोल्ड चेन) के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने दही, पनीर, घी और अन्य दुग्ध उत्पादों के निर्माण की चरणबद्ध प्रक्रिया को भी नजदीक से देखा। इस शैक्षणिक भ्रमण में कारखाना प्रबंधक डीएन शर्मा एवं क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर प्रशांत से छात्रों को डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता मानकों तथा आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अपने भविष्य के कृषि एवं डेयरी प्रबंधन अध्ययन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. देवोत्तम त्यागी ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें उद्योग से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने प्रो. विजय कुमार उमराव, डॉ. नितिन कुमार, समन्वयक डॉ. चंदन कुमार राय, डॉ. सचिन शांडिल्य, डॉ. दीपक कुमार के सफल निर्देशन में डेयरी प्लांट का भ्रमण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें