संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय कॅरिअर गाइडेंस बेस्ट प्रैक्टिस कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मेरठ जनपद के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं पंख पोर्टल नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक भूपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, शैलेंद्र सक्सेना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यशाला में सभी नोडल शिक्षकों ने अपने विद्यालय में संचालित पंख कार्यक्रम की गतिविधियों की पीपीटी के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इनमें कॅरिअर हब की स्थापना, अभिभावक-शिक्षक बैठक, कॅरिअर काउंसिलिंग, तमन्ना टेस्ट, सीआईआई टेस्ट, पंख डायरी आदि कई गतिविधियां हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने चयनित पांचों विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।