फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॅरिअर गाइडेंस मेले में छात्रों ने सीखी सफलता की राह

विज्ञापन
रोहटा। गांव डूंगर ​स्थित राजकीय हाईस्कूल में छात्रों के लिए करियर मेले का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। राजकीय हाईस्कूल डूंगर में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरिर विकल्पों की जानकारी देना, उनके भीतर आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करना था।
प्रधानाचार्य कुसुम लता, नोडल अधिकारी अनुराधा मलिक, शिक्षिका ऋचा, आस्था चौधरी एवं अर्पिता के मार्गदर्शन और संयोजन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ अतिथि शामिल हुए। डॉ. राकेश गिरी, प्रशिक्षक अमित शर्मा, काउंसलर सत्येंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक संध्या सिंह और अर्चना तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को उनके सपनों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कॅरिअर के कई आयामों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गिरी ने विज्ञान, वाणिज्य और कला विषयों में करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला। संध्या सिंह ने पुलिस सेवा और कानून व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को साझा किया। अमित शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे की जाए इस पर व्यावहारिक टिप्स दिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी अपनी रचनात्मकता और सोच को मंच पर प्रस्तुत किया। जागरूकता नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं कॅरिअर संबंधी चुनौतियों को दर्शाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें