फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों ने किया परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीफार्मा और डीफार्मा के मूल्यांकन पर उठाए सवाल, परिणामों की समीक्षा की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में बीफार्मा और डीफार्मा के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों ने सवाल उठाए हैं। बुधवार को छात्र नेता हर्ष ढाका और अजय चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों का आरोप है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को आंतरिक और बाह्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण किया गया है।
छात्रों का कहना है कि कई कक्षाओं में असफल छात्रों की संख्या अधिक है। इससे परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों ने फार्मेसी विभाग में उचित शैक्षणिक सहयोग नहीं मिलने तथा कुछ विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक दबाव की शिकायत भी की। उन्होंने इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बी.फार्मा और डीफार्मा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परिणामों की समीक्षा कराने, आंतरिक और बाह्य परीक्षा के मूल्यांकन के रिकॉर्ड की जांच कराने और छात्रों की शिकायतों के लिए निष्पक्ष शिकायत निवारण समिति गठित करने की मांग की। छात्रों को नियमानुसार उत्तरपुस्तिकाओं, अंकों और मूल्यांकन से संबंधित पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। छात्रों ने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत जांच में सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल बैठक कर शिकायतों का समाधान कराने की भी मांग की।
वर्जन
छात्रों को 20 दिन का समय दिया गया है ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके। मामले में जांच भी कराई जाएगी।
फार्मेसी डीन सुशील शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें