संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। पुलिस ने गोशाला वाले रास्ते से कस्बा खिवाई निवासी नईम को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात थाना सरूरपुर पुलिस सरधना-बिनौली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम गसेशाला वाले रास्ते पर पहुंची तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नईम निवासी कस्बा खिवाई बताया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
-