ए एस इंटर कालेज में स्काउट गाइड शिविर में एस आई आर की आकृति छात्रों द्वारा बनाई गई। (स्त्रोत का
मवाना। एएस इंटर काॅलेज में स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एसआईआर द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी के साथ किया।
भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने एसआईआर की आकृति बनाकर संदेश दिया। आयोग की तरफ से गणना प्रपत्र भरवाकर मतदाताओं के सत्यापन के उपरांत 11 दिसंबर तक ब्लू के माध्यम से जमा करना है। इससे फर्जी मतदाताओं पर रोक लगेगी। यदि कोई गड़बड़ है तो उसमें संशोधन फार्म में अंकित प्रविष्टियों के साथ किया जाएगा। कोई भी मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम अंकित करने से पीछे नहीं रहना चाहिए। छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि वह अपने और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य द्वारा एसआईआर फार्म को तत्काल बूथ स्थलीय अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। स्काउट भवन से मास्टर ट्रेनर सोमेंद्र कुमार एवं सोनू ने छात्र-छात्राओं को स्काउट की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने स्काउट प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर स्काउट प्रभारी रामभूल नाथ, श्रवण कुमार, चीफ प्रॉक्टर कृष्ण चंद, मीनाक्षी, विभा जैन तथा कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह, निपेंद्र कुमार भटनागर, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह, राजीव, बृजेश, संदीप, सुनील आदि का सहयोग रहा।