संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर बुधवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थियों की समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य धर्म सिंह जाटव ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन डॉ. पवित्रा देवी ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत रस्साकसी, दौड़, म्यूजिकल चेयर, निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, छूकर पहचाना आदि खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पारुल वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक नवीन सिरोही, अनिल कुमार, प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी, जिला समन्वक भूपेंद्र सिंह, सुषमा यादव आदि उपस्थित रहे।