बाल विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापनफोटो स्रोत डीआईओएस कार्यालय
माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को एसडी इंटर कॉलेज सदर में हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाई।
कृषि, कचरा प्रबंधन व प्लास्टिक विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणित मॉडलिंग, स्वास्थ्य-स्वच्छता, जल संरक्षण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर सबको प्रभावित किया। प्रधानाचार्य अरुण गर्ग ने प्रतिभागियों की सृजनशीलता व वैज्ञानिक सोच की सराहना की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सहायक जिला शिक्षा अधिकारी नवीन सिरोही ने विजेताओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान विकास का आधार है। छात्रों की नवाचारपूर्ण सोच देश का भविष्य संवारेगी। जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। डॉ. पवित्रा चौधरी, रुचिरा चंदेल और विचित्र शर्मा ने समन्वयन में योगदान दिया। हरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम संचालित किया। प्रथम-द्वितीय स्थान वाले छात्र मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।