विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली, तिरंगा लेकर सेल्फी ली
मेरठ। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में भव्य तिरंगा रंगोली का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक रंगोली तैयार की।
कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और कुलानुशासक प्रो. वीरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विद्यार्थियों की कला की सराहना की।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. अलका तिवारी ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने तिरंगा हाथ में लेकर सेल्फी ली।
रंगोली का निर्माण रिद्धिमा, श्रेया, उज्ज्वल, सृष्टि, दीप्ति, आर्यन, दक्ष, अंतरा, गौरांगी, शगुन, कशिश, महिमा, मानव और दिव्या सहित विद्यार्थियों ने किया। आयोजन में डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ, डॉ. शालिनी शर्मा, तुलसी दीदी पांडे, कृतिका, आकाश और मोहम्मद खालिद का विशेष सहयोग रहा।