फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
दशमेश पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर राधा कृष्ण आदि की वेशभूषा में बच्चे। (स्त्रोत स्कू
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और मनमोहक झांकियों से सजाया गया। मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की जीवंत प्रस्तुतियां रहीं। छात्र-छात्राओं ने राधा-श्रीकृष्ण की वेशभूषा पहनकर सभी का मन मोह लिया। सुंस्कूल डायरेक्टर सिम्मी सहोता व प्रधानाचार्य आमिर खान ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, मित्रता और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, नेहा देओल, हरप्रीत कौर, अमृतपाल कौर, रीता छाबड़ा, सोनाली, कविता रानी, प्रभजोत कौर, प्रिया चौहान, स्वाति शर्मा, शिवांगी सुधा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन



छात्रों ने प्रस्तुत की कृष्ण-सुदामा की दोस्ती
मवाना। उत्तम पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार नर्सरी से कक्षा तीन तक के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा तीन के छात्रों ने कृष्ण-सुदामा की दोस्ती पर आधारित नाटक का मंचन किया। शिक्षकों और छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिनमें राधा-कृष्ण की वेशभूषा, मटकी सजाओ और कार्ड मेकिंग शामिल थीं। विद्यालय निदेशक सीएस चौधरी और प्रधानाचार्य ममता चौधरी ने छात्रों की प्रशंसा की।

दशमेश पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर राधा कृष्ण आदि की वेशभूषा में बच्चे। (स्त्रोत स्कू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें