मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला विश्वविद्यालय के छात्रों को स्टार्टअप एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई।
आईआईटी रुड़की के मुख्य कार्यकारी अधीक्षक डॉ. आजम अली खान ने विस्तृत व्याख्यान दिया। बताया कि सही मार्गदर्शन व कुशल सहायता से छात्र-छात्राएं अवश्य कृषि क्षेत्र में सफल स्टार्टअप बना सकते हैं। आजम अली खान ने छात्रों से आईआईटी की साझेदारी में स्टार्टअप विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 85 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता डॉ. सत्यप्रकाश ने की। संचालन डॉ. डीवी सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. देश दीपक, सिद्धांत नाइक मौजूद रहे। संवाद