फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में बदइंतजामी से छात्र परेशान

विज्ञापन
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बारिश के चलते टपक रही छत। संवाद
विज्ञापन
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रह रहे छात्रों का सब्र जवाब दे गया है। हॉस्टल में फैली गंदगी, टूटे शौचालय, खराब आरओ और बिजली की किल्लत जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान छात्रों ने मंगलवार को धरना देकर विरोध जताया। छात्रों ने प्राचार्या के सामने अपनी समस्याओं का विस्तार से ब्योरा देते हुए कहा कि वह जेल से भी बदतर स्थिति में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि हॉस्टल के बाहर चारों ओर गंदगी फैली हुई है और लंबे समय से घास नहीं कटी है। इसके चलते परिसर में कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार रात को दो सांप निकल आए थे, जिससे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों ने बताया कि शौचालयों की टंकियां टूटी हुई हैं और उनमें पानी की आपूर्ति नहीं होती। कूड़ेदान की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कई बार शिक्षकों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में पीने के लिए आरओ खराब पड़ा है। स्वच्छ पानी के अभाव में स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। जिम में बिजली नहीं है, उपकरण टूटे हुए हैं। हॉस्टल के कमरों में पंखे तो लगे हैं, लेकिन जनरेटर का कनेक्शन न होने से बिजली कटते ही गर्मी से बेहाल होना पड़ता है। छात्रों का कहना था कि योग की किताबें नहीं हैं और हिंदी माध्यम के छात्रों को कंप्यूटर लैब में जाने की अनुमति नहीं मिलती। छात्रों ने शिकायत की है कि मैस में न तो नियमानुसार खाना मिलता है और न ही उसकी गुणवत्ता ठीक है। सोमवार को रोटी बनाने की मशीन खराब होने के चलते छात्रों को सिर्फ दो रोटियों में काम चलाना पड़ा। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में शिकायत रजिस्टर उपलब्ध कराया गया है, जिसमें छात्र अपनी समस्याएं दर्ज कर सकते हैं। समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बारिश के चलते टपक रही छत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें