फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के चारों कृषि विवि में हर साल बढ़ रही छात्र संख्या

Wed, 26 Apr 2017 10:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंजीनियर और डॉक्टर के साथ-साथ कृषि की पढ़ाई करने में भी छात्र छात्राएं रुचि ले रहे हैं। प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालय में हर साल छात्र छात्राओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब कृषि में भी पढ़ाई का क्रेज बढ़ रहा है। पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार प्रदेश में सबसे अधिक फार्म भरे गए है। 
विज्ञापन

यूपी में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम के अलावा कानपुर, फैजाबाद, बांदा में कृषि विवि है। इनमें एडमिशन लेने के लिए शासन की नीति के अनुसार कंबाइंड एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी टेस्ट (कैटेट) होता है। यह टेस्ट रोटेशन प्रणाली में होता है। हर बार अलग विवि कराता है। इस बार मोदीपुरम कृषि विवि पर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी है। परीक्षा के लिए फार्म 20 फरवरी से 31 मार्च तक बिना विलंब शुल्क और 1 से 10 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन और ऑफ लाइन भरे गए। वहीं पिछले पांच वर्षों में इस बार सबसे अधिक फार्म 16988 भरे गए हैं। 

पांच वर्षों में फार्मों का रिकार्ड 
वर्ष           संख्या 
2013         13310 
2014         14389 
2015         15031
2016         16010
2017         16988
आंकडे़ कृषि विश्वविद्यालय से लिए गए है। 

तीन दिन तक चलेगी परीक्षा 
परीक्षा की तैयारी कृषि विवि में तेजी से चल रही है। परीक्षा 16,17,18 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विवि प्रशासन जुटा हुआ है। सेंटर मेरठ, कानपुर, बांदा, फैजाबाद, बनारस, इलाहाबाद आदि शहरों में बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


छात्र इनमें ले सकते है एडमिशन 
कंबाइंड एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी टेस्ट देकर छात्र बीएससी एजी, बीटेक, बायोटेक, एमएससी के विभिन्न पाठयक्रम, बीवीएससी, एमवीएससी, पीएचडी समेत अन्य पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन ले सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें