केएल छात्रा का राष्ट्रीय स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता किजुना कथा के लिए हुआ चयन
मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सानवी का राष्ट्रीय स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता किजुना कथा के लिए चयन हुआ है। एक्सपीरियंस जापान द्वारा आयोजित 5वीं राष्ट्रीय स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता किजुना कथा 2025 के फर्स्ट राउंड में भारत से 1481 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
इसमें से सफल 68 छात्रों में से विद्यालय के वेदांत प्रेम खरे कक्षा 5 (श्रेणी 1) व सानवी चिकारा कक्षा 8वीं (श्रेणी 2) में चयनित हुए थे। दूसरे राउंड के लिए भारत से 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिसमें विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा सानवी चिकारा श्रेणी 2 में चयनित होकर फाइनल राउंड के लिए चुनी गई हैं। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्रा की सफलता पर बधाई दी।
केएल छात्रा का राष्ट्रीय स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता किजुना कथा के लिए हुआ चयन