फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लाइब्रेरी से लौट रहे छात्र पर हमला, सात लोगों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे की भीमनगर कॉलोनी निवासी छात्र पर कुछ युवकों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल छात्र के पिता ने तीन नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
भीमनगर कॉलोनी निवासी मनोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा देव कुमार रविवार रात कस्बे की के-ब्लॉक कॉलोनी स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गया था। आरोप है कि जब वह पिक्चर हॉल चौराहे के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। देव कुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों ने छात्र के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें