प्राथमिक विद्यालय सनौता में प्रार्थना के बाद सभा में अमर उजाला समाचार पत्र में समाचार पढता छात्
मवाना। उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़की जदीद और प्राथमिक विद्यालय सनौता में प्रार्थना सभा के बाद छात्रों ने अमर उजाला समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार पढ़कर छात्रों को सुनाए। उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़की जदीद में प्रार्थना सभा के बाद कक्षा आठवीं की छात्रा दीपिका ने प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित मुख्य समाचार ट्रंप बोले- पूरी सभ्यता खत्म होगी, ईरान ने कहा- ऐसा जवाब देंगे, जिसे भूल नहीं सकोगे पढ़कर सुनाया। प्रधानाचार्य का कार्य देख रहे सहायक अध्यापक नौशाद ने बताया कि प्रतिदिन इसी प्रकार प्रार्थना सभा के बाद छात्रों को छात्र द्वारा ही समाचार पत्र में प्रकाशित हुए प्रमुख समाचार को पढ़कर सुनाया जाता है।
प्राथमिक विद्यालय सनौता में कक्षा पांचवीं के छात्र अरहम ने अमर उजाला के समाचार पत्र से बांग्लादेश के विदेश मंत्री भारत पहुंचे, नए रिश्ते परवान चढ़ेंगे समाचार को पढ़कर सुनाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुनीर व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
प्राथमिक विद्यालय सनौता में प्रार्थना के बाद सभा में अमर उजाला समाचार पत्र में समाचार पढता छात्