आदित्य के मोबाइल से चैटिंग, फोटो, वीडियो और कई नंबर डिलीट मिले हैं। सीसीटीवी कैमरे में घटनास्थल के पास आदित्य के सहपाठी दिखाई दिए हैं। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर निकाली, जिसमें कोई संदिग्ध नंबर नहीं मिला है। पुलिस का शक चित्रांश पर आकर रुक जाता है। पुलिस ने देर रात चित्रांश के साथ दो अन्य सहपाठी भी हिरासत में लिए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
इन बिंदुओं पर टिकी जांच
-सहपाठी चित्रांश ही आदित्य के साथ था। चित्रांश ने बताया कि उसने आदित्य को शाम 6 बजे ग्रीन पार्क के पीछे छोड़ दिया था, जहां से मंगलवार को चित्रांश की निशानदेही पर शव मिला। सोमवार रात में आदित्य के परिजन चित्रांश के घर पहुंचे थे, उस वक्त वह गायब था। हालांकि चित्रांश अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
-आदित्य की गर्दन व सिर पर निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खून ज्यादा बहने से मौत होने की बात डॉक्टरों ने पुलिस को बताई।
-ट्यूशन से घर का रास्ता सिर्फ 5 मिनट का है। सहपाठी उसे छोड़कर चला गया और वह अपने घर भी नहीं पहुंचा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जो दो युवक कैद हुए हैं, उनको पहचानने का पुलिस प्रयास कर रही है।
-शव मिलने के बाद चित्रांश के परिजन किस-किस से मिले, इसकी जानकारी भी पुलिस ने जुटाई है।