फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र,दवा कम्पनी के मैनेजर, बिजनेसमैन भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना संक्रमण की चेन स्वास्थ्य विभाग के लिए तोड़ना मुश्किल बन रहा है। एक दिन जहां कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आती है, तो दूसरे दिन फिर से संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। इनमें 37 वर्षीय महिला निवासी शिवशक्ति विहार, 61 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति और 30 वर्षीय व्यापारी इसी परिवार के संक्रमित मिले हैं। रोहटा ब्लॉक के अमरावली गांव निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति परतापुर स्थित एक दवा कंपनी में मैनेजर हैं, जो संक्रमित मिले हैं। एसबीआई मुजफ्फरनगर के मैनेजर ई ब्लॉक शास्त्रीनगर में तो सहकारी बैंक के मैनेजर राजेंद्र नगर में रह रहे हैं, दोनों संक्रमित मिले हैं। हर्रा गांव की 18 साल की युवती संक्रमित मिली है। बढला मुंडाली निवासी 85 वर्षीय वृद्ध, खंदावली खरखौदा निवासी 13 वर्षीय छात्र भी संक्रमित मिला है। राधना और किनानगर निवासी दो युवक अस्थायी जेल में बंद हैं, जो संक्रमित मिले हैं। इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी निवासी 24 वर्षीय युवक, इसी परिवार की 17 वर्षीय छात्रा और 45 वर्षीय महिला और फास्ट फूड का काम करने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। किठौर निवासी युवक भी संक्रमित मिला है, इस परिवार की एक व्यक्ति की दिल्ली में कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें