फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पार करते समय छात्रा को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पल्हैड़ा फ्लाईओवर के निकट बृहस्पतिवार दोपहर हाईवे पार कर रही एक छात्रा कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार चालक ने घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
दौराला के ब्रह्मपुरी मोहल्ला निवासी अरुण ने बताया कि उसकी चचेरी बहन मानसी पल्लवपुरम स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर कोचिंग से निकलने के बाद वह हाईवे पार कर रही थी। मानसी पहले सड़क की एक लेन पार कर डिवाइडर पर पहुंची, लेकिन दूसरी ओर जाते समय उसने अचानक सड़क पर कदम रख दिया। इसी दौरान दौराला की ओर जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा उछलकर कार के अगले शीशे पर जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी संदीप राणा ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में नवजात शिशु को देखने जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने परिजनों की मदद से घायल छात्रा को सर्वहित नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें