सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज को नव-निर्वाचित छात्र समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में शनिवार को नव निर्वाचित छात्र समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने की।
कॉलेज की कोऑर्डिनेटर डॉ. निमिषा ने सभी छात्र पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. नीरू, शहला अंसारी, शाइन, मोनिका शर्मा और डॉ. अंकुर शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद से नहीं, बल्कि कर्म और जिम्मेदारी से परिलक्षित होता है। उन्होंने छात्राओं से कॉलेज की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. कविता, डॉ. राहत, राजेंद्र सिंह, शबाहत अंसारी, पूजा शर्मा, रंजना, सोनिया, नेहा, डॉ. सुषमा, मनु सिरोही सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।