फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा को लेकर
विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन थाना सरधना टीम द्वारा किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपायों और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है, ताकि वह किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा कर सकें। पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों और तुरंत सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया। छात्राओं को यह भी सिखाया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में किस प्रकार सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने थाना सरधना की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें