फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई पर एसएसपी ऑफिस घेरा, पुलिस पर दंबगई का आरोप

Sat, 24 Jun 2017 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार छात्र की पिटाई के मामले को लेकर गंगानगर के व्यापारियों ने सदर बाजार पुलिस के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। व्यापारियों ने चेकिंग के नाम पर पुलिस पर दबंगई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र के गंगा सागर निवासी व्यापारी मनोज अग्रवाल का बेटा अक्षत एसडी सदर इंटर कॉलेज में 12 का छात्र है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे छात्र फाजलपुर स्थित कोचिंग से बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि सिटी वोकेशनल स्कूल के पास चेकिंग कर रहे सदर बाजार थाने के दरोगा और सिपाही ने छात्र को रोक लिया। आरोप है कि पुलिस ने छात्र के साथ मारपीट कर दी। जिसमें छात्र की आंख के पास चोट लग गई। उसके बाद पुलिस छात्र को थाने ले गई। पुलिस ने छात्र की बाइक से आरसी लेकर रख ली और बाइक को सीज कर दिया। आरोप है कि छात्र को धमकी दी गई और कहा कि यदि परिजनों से मारपीट की शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। बाद में परिजनों के पहुंचने पर छात्र को छोड़ दिया। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में मनोज तोमर, तरुण गुप्ता, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें