फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के चारों कृषि विवि में प्रवेश के लिए आज से शुरू होगी काउंसिलिंग

Sat, 24 Jun 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शनिवार से होगी। शुक्रवार को यूजी की 1630 सीटों के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। 01 से 300 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें से 207 अभ्यर्थियों की काउसिंलिंग के लिए रिपोर्टिंग की गई। 
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी भवन में काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है। रजिस्ट्रार डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि स्नातक के विभिन्न विषयों जैसे बीटेक कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियर, बीएससी कृषि, बीएससी वानिकी, होमसांइस, उद्यान, सस्य विज्ञान आदि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। काउंसिलिंग से एक दिन 207 अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग की गई। इसमेें गहनता से डाक्यूमेंट चेक किए गए। कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के चारों कृषि विवि कानपुर, फैजाबाद, बांदा और मोदीपुरम में संचालित कृषि एवं इंजीनियरिंग में विभिन्न विषयों के प्रवेश के लिए सत्र 2017-18 के लिए अभ्यर्थियों के समस्त दस्तावेज, प्रपत्र आदि की गहनता से जांच के बाद ही सीट एलाट की जाएगी। काउंसिलिंग पूरा कराने के लिए 18 कमेटी बनाई गई हैं। यूपी कैटेट की काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों को भी पहले ही जानकारी दे दी गई है। प्रथम काउंसिलिंग 30 जून तक चलेगी।
विज्ञापन


ऐसे होगी काउंसिलिंग 
रिपोर्टिंग      काउंसिलिंग डेट         काउंसिंलिग रैंक 
23 जून     24 जून                  01-300
24 जून     25 जून                 301-700
25 जून     26 जून               701-1400
26 जून     27 जून              1401-2400
27 जून     28 जून              2401-3600
28 जून     29 जून             3601-4800
29 जून     30 जून           4801-10109 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें