फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैटरी लेने पहुंचे छात्र पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की किला रोड पर बैटरी और लाइट किराए पर देने का काम करने वाले स्नातक के छात्र अभय कुमार पर 28 जुलाई की रात चार हमलावरों ने लोहे की रॉड और पंच से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई नितिन कुमार की भी आरोपियों ने पिटाई की।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विक्टोरिया पार्क के पास स्थित संजयनगर निवासी अभय कुमार ने सिविल लाइन थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। शाम के समय वह किला रोड पर सब्जी विक्रेताओं को किराए पर बैटरी और लाइट किराए पर देता है। 28 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह दुकानदारों से अपनी बैटरी और लाइट वापस ले रहा था। आरोप है कि एक टेलर की दुकान के पास पहुंचते ही आरोपी अक्षय सक्सेना, निर्भय सक्सेना, हनी सक्सेना और आयुष पंडित ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे बेल्ट, लात-घूंसों और पंच से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास में सब्जी का ठेला लगा रहा उसका भाई नितिन कुमार बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।
सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें