फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एयरफोर्स वेटरंस ने मंत्री से गृहकर में छूट की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संरठ। एयरफोर्स वेटरंस वेलफेयर एसोसिएशन मेरठ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. सोमेंद्र तोमर से उनके शास्त्रीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर मुलाकात की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर अमोघ गोयल और सचिव सचिव सुधांश शेखर तिवारी ने उन्हें बताया कि नगर निगम मेरठ क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सैनिकों को गृह कर में पूर्ण छूट प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मांग पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनके कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। राज्य मंत्री ने इस विषय पर सकारात्मक विचार करने तथा भूतपूर्व सैनिकों के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील रहने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें