फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के लिए दृढ इच्छशक्ति महत्वपूर्ण

Wed, 04 Jun 2025 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व साइकिल दिवस पर साइक्लोमैड फिट इंडिया के वरिष्ठतम सदस्यों ने 104 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की। नविंदर सिंह (69 वर्ष), मुकेश चौधरी (57 वर्ष) ने संस्थापक डॉ. अनिल नौसरान के साथ सुबह 4:30 बजे अपनी साइकिल यात्रा की शुरुआत करते हुए अपने जीवन की पहली 104 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की। यह उपलब्धि न केवल उम्र को मात देने वाली प्रेरणादायक मिसाल है। बल्कि फिटनेस और आत्म-समर्पण की भावना को भी दर्शाती है। डॉ. अनिल नौसरान ने बताया कि दोनों सदस्यों की यह यात्रा साबित करती है कि उम्र केवल एक संख्या है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति सबसे महत्वपूर्ण है। साइक्लोमैड फिट इंडिया परिवार की ओर से नविंदर सिंह और मुकेश चौधरी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। ब्यूरो
विज्ञापन


एक जन्मजात विकृति है फुट
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में अस्थि रोग विभाग में जन्मजात विकृति क्लब फुट से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है। जिसमें शिशु का पैर अंदर की ओर मुड़ा होता है। यदि इसका समय रहते उपचार न किया जाए तो यह आजीवन विकलांगता का कारण बन सकता है। डॉ. ज्ञानेश्वर टांक ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। संयोजन डॉ. कृतेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सुमित अग्रवाल, डॉ. शशांक जिंदल, डॉ. मानवेंद्र गौड़, डॉ. पंकज राठौर, डॉ. राहुल सिंह रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें