फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्मशान में गंदगी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दौराला रोड स्थित श्मशान में गंदगी की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को पालिका ने कस्बे में मुनादी कराते हुए श्मशान में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति श्मशान में कूड़ा डालता या गंदगी फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। श्मशान में लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के कुछ लोग यहां कूड़ा डाल देते हैं, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर गंदा पानी भरने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं लेकिन समाधान नहीं हुआ। कुछ दिन पूर्व सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि श्मशान में गंदगी की शिकायतें मिली हैं। कस्बे में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें