फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भड़काऊ भाषण देने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट में होली और ईद उल फितर की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में होली, रमजान, ईद उल फितर को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने धार्मिक रूप से अपशब्द, भड़काऊ भाषण, धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने से बचें।

डीएम ने सभी धर्मगुरुओं सहित अन्य सभी लोगों से शांतिपूर्ण, परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने का आह्वान किया। कहा कि सांप्रदायिक भावना को भड़काने आदि संबंधी कोई सूचना प्राप्त होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें। इसके जिले में होली पर होने वाले जुलूस के बारे में जानकारी की गई। डीएम ने कहा कि होली एवं ईद उल फितर त्योहार के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों को विशेष सफाई, प्रकाश एवं पानी की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं थानाध्यक्षों को त्योहार रजिस्टर का गहनता से अध्ययन करने के निर्देश दिए। जिन रास्तों पर धार्मिक स्थल मौजूद हैं, उनमें ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहां पर विशेष सतर्कता और सजगता रखी जाएं। इस मौके पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण राम अर्ज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें